हापुड़, जनवरी 31 -- जनपद शनिवार को कोहरे की चादर से लिपट गया। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड बढ़ने से लोग कांपते नजर आए। दोपहर को धूप निकलने से लोगों को राहत की सांस मिली। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में ठंड पड़ने का अनुमान है। कोहरा अधिक पड़ने के कारण वाहनों के पहिए थम गए। बड़े वाहनों को चलाने वाले चालकों ने सड़क किनारे खड़ा कर कोहरा छटने का इंतजार करने लगे। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। शनिवार अल सुबह अचानक कोहरा छाने लगा और ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण बाजारों में रोनक फिकी रही, ठंडी हवाओं और मौसम में गलन होने के कारण तापमान में भी लगातार गिरावट रही। पिछले दिनों का मौसम साफ था। हवाओं की रफ्तार पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.