संभल, जनवरी 11 -- जनपद में शनिवार को खिली अच्छी धूप के बाद रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। रविवार की सुबह संभल घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह करीब 9 बजे तक हालात ऐसे रहे कि सामने का कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थमी रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गाड़ी चलानी पड़ी। दृश्यता कम होने के कारण लोग फॉग लाइट और धीमी गति का सहारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.