शामली, दिसम्बर 19 -- जनपद शामली में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, जिससे रोजमर्रा का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गत गुरूवार के तानमान से शुक्रवार को एक डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर गया। शुक्रवार को सवेरे से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों और हाईवों पर दृश्यता काफी कम रही। जिससे वाहन चालकों को अपने गणत्वय की ओर जाने में काफी दिक्कते हो रही थी। शामली के ...