बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं, संवाददाता। सर्दी के साथ कोहरा कहर ढहाने लगा है। कोहरे की चादर में जनपद बदायूं लिपटा रहा। शाम से और फिर सुबह देर तक कोहरा और दिन में धूप बेदम रही। इसलिए लोग कोहरा और सर्दी से कंपकंपाते रहे। वहीं नाम के लिए सूर्यदेव निकले और धूप निकली लेकिन धूप से राहत नहीं मिल सकी है। सर्दी के आगे लोग अलाव का सहारा लेते दिखे या फिर घरों में कैद होने को मजबूर दिखे हैं। रविवार की सुबह भी लगातार दूसरे दिन भीषण कोहरा और सर्दी के बीच हुई है। घना और भीषण कोहरा रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी वाली स्थिति में ला दिया है। सुबह को लोग घरों एवं बाहर अलाव के सहारे दिखे हैं। सुबह को अधिकतम तापमानम 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा है। वहीं 11 बजे तक कोहरा सड...