मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 19 -- जनपद में कोहरे का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। कोहरे व शीतलहर के कारण पूरे दिन सूरज आसमान में नहीं निकला, जिस कारण ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सूरज नहीं निकलने के कारण लोग को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना पड़ा। रात में ठंड बढ़ने और प्रदूषण अधिक होने के कारण बच्चों व बुजुर्गों में स्वास्थ्य के प्रति काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। जनपद में पिछले दो दिनों से अत्यधिक ठंड हो रही है। तापमान भी दिन-रात में काफी ठंडा रहा है। गुरुवार को दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पूरे दिन सूरज आसमान में नहीं निकल पाया, जिस कारण ठंड का कहर बहुत अधिक दिखाई दिया। तापमान में गिरावट के साथ ही अत्यधिक ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। पुरुष,महिलाएं और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.