बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वाहन चालक इंडीकेटर के साथ लाइट जलाकर सफर करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ठंड और गलन ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उधर, प्रदूषण का असर भी कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 205 पर दर्ज किया गया है। वहीं अस्पतालों में हीटर न होने के कारण ठंड में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 70 हीटर की डिमांड भेजी है। साथ ही डबल कंबल भी दिए जाएंगे। उधर, कोहरे में कुछ चालकों द्वारा रॉंग साइड वाहन चलाने से हादसे का खतरा और बढ़ रहा है। कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं वाहन चालकों के साथ राहगी...