बागपत हिन्दुस्तान, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह कुदरत के कहर और रफ्तार के जानलेवा तालमेल ने एक बड़े हादसे को अंजाम दिया। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बने खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक के बाद एक 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक है। हसनपुर मसूरी गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य के करीब थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोहरा इतना घना था कि चंद फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक एक वाहन के ब्रेक मारने से पीछे आ रही गाड़ियां टकराती चली गईं। लग्जरी कारों से लेकर मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चारों तरफ घायल यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।पुलिस और रेस्क्य...