गाजीपुर, जनवरी 8 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नई बाजार-देवैथा मार्ग पर तलाशपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा और दिशासूचक बोर्ड न होने के कारण बीएचयू जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर माइनर (नहर) में पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि चालक व एक अन्य युवक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिला के किशनपुरा से एक स्कॉर्पियो चालक, दो महिलाओं और एक युवक को लेकर बीएचयू जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वाहन तलाशपुर मोड़ के पास पहुंचा, घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं मिला। मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और रेलिंग न होने की वजह से गाड़ी सीधे पुलिया के बगल से माइनर में जा गिरी। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर अजय पांडेय, कादिर खां, राजू खां समे...