आगरा, जनवरी 5 -- यूपी के आगरा में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना इरादतनगर क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खारी नदी के पास नगला इमली इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे के कारण पांच ट्रक और दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इमरान पुत्र उस्मान निवासी किरावली और विष्णु पुत्र घनश्याम निवासी का कुआं के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- 4 लाख की सुपारी देकर बड़े भाई को मरवाया, हाफ एनकाउंटर के बाद दो किलर गिरफ्तारइटावा में डंपर की टक्कर से पिता और उसके दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.