प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेन राजधानी और वंदेभारत एक्सप्रेस को घंटों रीशेड्यूल किया जा रहा है जिसके कारण ये दोनों वीआईपी ट्रेनें गुरुवार रात की जगह शुक्रवार दोपहर में प्रयागराज पहुंची। नई दिल्ली वाराणसी वंदेभारत 22416 गुरुवार रात 9:11 बजे की जगह शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे प्रयागराज पहुंची। यह ट्रेन लगभग 18 घंटा लेट रही। वहीं हावड़ा राजधानी नई दिल्ली से सात घंटा रिशेड्यूल होने के कारण गुरुवार रात की जगह शुक्रवार दोपहर ढाई बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन 15 घंटे देरी से आई। वीआईपी ट्रेन से सफर करने वाले यात्री परेशान रहे। कई यात्रियों का काम प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे 39 मिनट देरी से सुबह सात बजे की जगह दोपहर 12:39 बजे जंक्शन पहुंची। वहीं हमसफर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.