आजमगढ़, दिसम्बर 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। कोहरे और सर्द हवाओं से गलन बढ़ने के साथ ही पारा एक डिग्री लुढ़क गया। सड़कों पर दृष्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दूसरे दिन गुरुवार को भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन धुंध छायी रही। हाड़ कपाती ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। कड़ाके की पड़ रही सदी से इंसान से लेकर पशु-पक्षि तक बेहाल हो गए हैं। ठंड से जनजीवन बूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं दिखी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 68 रिकार्ड किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम एवं न्यूनतम एक डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते जिले का मौसम अचानक परिवर्तित हो गया। मंगलवार को सुबह से धूप खिलने के साथ आसमान साफ रहा। पछुआ हवा चलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.