जयपुर, दिसम्बर 23 -- राजस्थान में सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे और बढ़ते वायु प्रदूषण ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह भी जैसलमेर, हनुमानगढ़ सहित कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, जैसलमेर, जयपुर और भिवाड़ी समेत कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर चलने की भी आशंका है। उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और नमी बढ़ने के कारण कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर तापमान और प्रदूषण दोनों पर पड़ रहा है। सोमवार को घने कोहरे के चलते जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर समेत कुछ शहरों में दिन के तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.