सोनभद्र, जनवरी 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर के कारण गलन बढ़ जा रही है। इससे लोग सुबह और शाम ठिठुरते नजर आ रहे हैं। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिल रही है, लेकिन शाम होते ही गलन से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोनांचल में गुरुवार को भी सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही शीतलहर चल रही थी। कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह के समय लोग घरों में कैद रहे। वहीं जगह-जगह लोगों ने सुबह के समय अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान...