शामली, जनवरी 12 -- जनपद में सर्दी ने एक बार फिर अपना तीखा तेवर दिखा दिया है। सोमवार को सवेरे घना कोहरा छाए रहने और दिनभर शीतलहर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तापमान में अचानक गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से करीब तीन डिग्री कम रहा। सोमवार सवेरे घने कोहरे के कारण सवेरे के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और सुबह की सैर पर निकलने वालों को ठंड और कोहरे के दोहरे प्रकोप से जूझना पड़ा। दिनभर चलती रही बर्फीली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.