भभुआ, दिसम्बर 18 -- प्रखंड प्रशासन की ओर से चौक पर अभी तक अलाव का प्रबंध नहीं किया गया ऑटो, जीप, टेकर चालक, दुकानदार, यात्री, ग्राहक और राहगीर हो रहे परेशान (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह से कोहरा छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे ठंड बढ़ गई है और लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा अभी तक चौक पर अलाव का कोई प्रबंध नहीं किया जा सका है। इससे ऑटो, जीप, टेकर चालक, दुकानदार, यात्री, बाजार में आए ग्राहक और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। चाय-मिठाई विक्रेता भरत चन्द्रवंशी और मुन्ना साह ने बताया कि ठंड में चाय पीने वाले ग्राहक भी कम आए हैं। इस कारण दुकान की कुर्सियां आज खाली पड़ी है। चालक सुनील, संतोष और बबलू का कहना है कि सुबह से सड़क पर ऑटो खड़ा कर भभुआ...