हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। शनिवार की सुबह भीषण कोहरे व शीतलहर से हुई। पूरे दिन धूप के दर्शन न होने से आम जनमानस सर्दी से बेहाल नजर आया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा दिखा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। कई दिनों से निकल रही तेज धूप से जनमानस को सर्दी से राहत मिली थी। मगर शुक्रवार की रात से अचानक कोहरा छाने लगा। सुबह होने तक चारो तरफ भीषण कोहरा व सर्द हवाओं से लोग सर्दी से बेहाल नजर आये। सुबह के समय स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत कम रही। इसके अलावा पूरे दिन धूप न निकलने से आम जनमानस सर्दी से ठिठुरता नजर आया। जिसके चलते साप्ताहिक बाजार के साथ ही यमुना पाथवे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में कोहरे के चलते वाहन हेड लाइट जलाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.