बरेली, जनवरी 16 -- गुरुवार को मौसम ने अचानक से ऐसा करवट बदला, जिससे कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होने से लोगों को दिक्कत हुई। ट्रेनें तीन-तीन घंटा तक विलंब से आई। रोडवेज बसों का भी संचालन प्रभावित हुआ। रफ्तार कम रहने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं बेंगलुरु-बरेली फ्लाइट भी कुछ देरी से पहुंचीं। मौसम खराबी के चलते गुरुवार को बेंगलुरु फ्लाइट कुछ देरी से आई। 2:25 बजे आई और यहां से 10 मिनट विलंब से 3:05 बजे रवाना हुई। ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित हुआ। बरेली जंक्शन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में जहां-तहां कंबलों में लिपटे इधर-उधर बैठे थे। सियालदाह एक्सप्रेस ,अवध आसाम, लोहित एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन-तीन घंटा तक विलंब से पहुंचीं। कोहरा के चलते बुधवा...