रायबरेली, जनवरी 19 -- रायबरेली, संवाददाता। घने कोहरे के छटते ही सूर्य देव के दर्शन हो गए। सूर्य के निकलते ही ठंड तो कम हो गयी लेकिन अपरान्ह बाद तीन घुंध फिर से बढ़ने लगी और इसके बाद शाम होने के पहले ही धुंध छा गयी। हालांकि गलन कम रही जिससे लोगों को थोडी राहत जरूर मिली। सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच सूर्य देव का आगमन हुआ तो ठंड से राहत मिली। ठंड कम हुई तो लोग आज अपने कामों पर निकले। ठंड कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अपरान्ह तीन बजे तक तो मौसम ठीक रहा लेकिन इसके बाद धुंध ने फिर घेर लिया। धीरे-धीरे मौसम ने फिर करवट लिया और शाम होते-होते धंुध छा गयी। जिससे लोगों को काफी समस्या हुई। इसके बाद धुंध ने आसमान को घेर लिया। इस दौरान गलन काफी कम रही पर बीमार करने वाली ठंड जरूर लोगों को परेशान करती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...