बुलंदशहर, जनवरी 14 -- बुलंदशहर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। बुधवार को जिले में भीषण गलन और घने कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सुबह के वक्त दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह के समय हालात यह हैं कि सड़कों पर 10 कदम की दूरी पर भी दिखाई देना मुश्किल हो गया। कोहरे की चादर छाए रहने से हाईवे सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। ठंड और गल...