बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- बुलंदशहर। घने कोहरे के छंटने से बुधवार को जनजीवन को कुछ राहत मिली है। वहीं मौसम साफ होने पर धूप निकलने से लोगों ने ठिठुरन से राहत महसूस की, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सुबह के समय गलन के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण ठंड का एहसास और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। ठंड को देखते हुए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुबह-शाम घर से निकलने से बचते नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...