जौनपुर, दिसम्बर 16 -- जौनपुर, संवाददाता। कोहरे का प्रकोप दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरे का असर बना रहा। पांच किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने ठंड और गलन में इजाफा कर दिया है। मौसम नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए प्रतिकूल हो गया है। किसानों समेत आम लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। सुबह कोहरा, ठंड और गलन के चलते बच्चों को लेकर माताएं परेशान रहीं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को तैयार करने में काफी दिक्कत हुई। 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। सूर्य देव 10 बजे निकले तो देखने में लगा कि चांद निकला है। कुछ मिनटों बाद फिर बादल सूर्य को ढंक लिए। सूर्य और बादल के लुकाछिपी का खेल दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर बाद खुली धूप निकली तो लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.