बोकारो, जनवरी 8 -- बोकारो में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे तक कई स्थानों पर कुहासा छाया रहा। कुहासा के कारण जिले के कई हिस्सो में सड़क पर बिजिब्लिटी कम रही। जिस कारण बस स्टैंड से खुलनेवाली बसें करीब एक घंटे देर से खुली। यही नहीं यात्री वाहनों के साथ साथ ट्रेनों के परिचालन पर इसका व्यापक असर पड़ने लगा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी लगातार गिरवाट जारी है। सुबह 10 बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हुई। दोपहर 3 बजे तक सड़कों पर हलचल दिखी। शाम होते ही एक बार फिर बाजार में सन्नाटा पसर गया। दिन में धूप खिलने से राहत विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनो के दौरान ठंड की स्थिति यही बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तपमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी होगी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग...