गढ़वा, दिसम्बर 22 -- गढ़वा, हिटी। ठंड और कोहरे से जिलेभर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भी जिलांतर्गत अधिसंख्य हिस्से में कोहरा छाया रहा। सोनतटीय इलाकों में मुश्किलें अधिक हैं। नदी के कारण उक्त इलाके में कोहरा अधिक घना हो रहा है। उसके कारण अधिसंख्य सड़कों पर सन्नाटा रहता है। केतार प्रखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। लगातार तीन दिनों से रात और दिन कुहासा छाए रहने के कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़े ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों एवं बच्चों को हो रही है। दिन भर कड़ाके की ठंड से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। सुबह में कम दृश्यता वाले कोहरे से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। घना कोहरा छाने के कारण सड़क पर चलना लोगों को डरा रही है। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह स...