मधेपुरा, मई 19 -- बिहार में मौसम का कहर देखने को मिला है। कोसी और सीमांचल में आंधी बारिश के बीच ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन मधेपुरा और दो अररिया के रहने वाले है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में आंधी, पानी और ठनका अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया था। सभी मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग प्रशासन से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव में रविवार को दोपहर ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे दो युवक वज्रपात की चपेट में आ गए। इनमें गांव के उपेंद्र यादव का पुत्र सुभाष यादव (42) और बैद्यनाथ यादव का पुत्र संजय यादव (34) शामिल हैं। शंकरपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- बिहार में यहां भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.