मथुरा, दिसम्बर 9 -- पड़ोसी राज्य हरियाणा व राजस्थान में धड़ल्ले से चलने वाला 10 रुपये का सिक्का जिले में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बैंकों द्वारा सिक्के न लेने के कारण व्यापारी भी उसे लेने से इंकार कर रहे हैं। इससे व्यापारियों में मायूसी छाई हुई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शीर्ष नेताओं को समस्या बताकर प्रदेश सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कराने की मांग की है। व्यापारियों के अनुसार हरियाणा व राजस्थान से कई व्यापारी कोसीकलां मंडी में व्यापार करने आते हैं। वह भुगतान में 10 रुपये के सिक्के देते हैं, लेकिन यहां व्यापारी सिक्का लेने से मना कर देते हैं और नोट देने की बात करते हैं। ऐसे में बाहर के व्यापारी हैरान रह जाते हैं और कई बार सौदा रद्द कर देते हैं, इससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.