कटिहार, जनवरी 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को कोसी पुल पर दो वाहनों की आपसी टक्कर हो जाने से पुल सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं,जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कोसी पुल से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया गया,तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। बताया जाता है कि इस दौरान करीब दो घंटे तक एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण एंबुलेंस, बस और मालवाहक वाहनों को भी रुकना पड़ा। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुल पर दुर्घटन...