रामनगर, जनवरी 12 -- रामनगर, संवाददाता। कोसी नदी में उपखनिज उठान का काम करने वाले मजदूरों ने बैककरा और अन्य मशीनों के जरिए उपखनिज उठाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदर्शन कर उपखनिज उठाने के कार्य में मजदूरों को लगाने की मांग की। साथ ही इस आशय का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। सोमवार को दर्जनों मजदूर एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि वे हर साल कोसी नदी में सही तरीके से उपखनिज निकालकर वाहनों में भरने का कार्य करते हैं। इसी काम से उनके परिवारों का पालन-पोषण होता है। मजदूरों का कहना है कि इस बार नदी में मशीनों के जरिए उपखनिज भरा जा रहा है। जिससे उनका पारंपरिक रोजगार पूरी तरह छिन गया है। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने काम की उम्मीद में हजारों रुपये खर्च कर परात, बेलचे और अन्य औजार खरीदे थे, लेकिन नदी में मशीनों के चलते उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.