सहरसा, फरवरी 8 -- सहरसा। सांसद दिनेशचंद्र यादव ने संसद में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते कोसी नदी से गाद निकालने की मांग की। उन्होंने संसद में कहा कि नेपाल से निकलने वाली कोसी नदी में प्रत्येक साल बरसात के समय भारी बाढ़ आती है। पानी के साथ इतना मिट्टी (गाद) रहता है कि नदी का सतह उँचा होने के साथ किसानों के खेतों मे भी प्रत्येक वर्ष 3 से 4 फीट मिट्टी का सतह भी उँचा हो जाता है। नदी में तो इतना सिलटेसन हो गया है कि कम बाढ़ आने पर भी दोनों तटबंध पर टूटने का खतरा मंडराने लगता है। इसी वर्ष नेपाल क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के कारण भीमनगर बैराज से लगभग 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए सभी फाटक खोल दिया गया। एक रात में ही प्रभावित क्षेत्रों के घरों में 5 से 6 फीट पानी आ गया। यदि पश्चिमी तटबंध नहीं टूटता तो भारी जान-माल की क्षति होती। कोसी नदी ...