दरभंगा, दिसम्बर 19 -- बिरौल। किरतपुर प्रखंड के भूगोल गांव के पास बीते डेढ़ साल पूर्व नदी का पश्चिमी तटबंध टूटने से आई भीषण बाढ़ त्रासदी झेल रहे दर्जनों पीड़ित का आशियाना कोशी में समा गया था। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद करीब 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को ठिकाना नहीं मिला है। आलम यह है कि भूमि व घरविहीन पीड़ित कड़ाके की ठंड में स्थायी ठिकाने के लिए अपने नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ भटकने को मजबूर हैं। बसने की जमीन सहित आशियाने की मांग के लिए गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंच कर जमीन व घर के लिए लगाए गए गुहार पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थी। पीड़ित पकड़ी देवी ,आनंदी देवी, फूलों देवी,जग तारण देवी, संजीरा देवी,उषा देवी,ममता देवी, रेणु देवी एवं अनीता देवी सहित 200 से अधिक महिलाओं ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.