मथुरा, दिसम्बर 9 -- थाना कोसीकलां पुलिस टीम व एसटीएफ आगरा टीम द्वारा न्यू कामर रोड, कोसीकलां के समीप सोमवार रात चेकिंग के दौरान तस्करी को लाया जा रहा 195 किलोग्राम गांजा बरामद किया। टीम ने अंर्तराज्जीय तस्करी करने का आरोपी को गिरफ्तार कर अशोक लैलेंड कंटैनर को कब्जे में कर सीज कर दिया है। पकड़े आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार रात थाना कोसीकलां पुलिस व एसटीएफ आगरा टीम नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों की तलाश में भ्रमण पर थे। बताया कि एसटीएफ-कोसीकलां पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रात करीब साढ़े आठ बजे न्यू कोसी कामर रोड़ ,कोसीकला के समीप से चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे अशोक लैलेंड कंटेनर को रुकवाने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख कंटेनर सवारों ने उसे रोक कर भागने लगे। इस दौरान टीम ने गांजा तस्...