आगरा, नवम्बर 20 -- भगवान नेमिनाथ स्वामी और आचार्य विमल सागर महाराज के अतिशय क्षेत्र कोसमा में शुक्रवार से पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत होगी। आचार्य चैत्य सागर महाराज के आशीर्वाद से 46 हजार वर्ग फुट के विशाल रमणीय परिसर में अरिष्टनिवारक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर के रूप में अलौकिक वात्सल्य नवोदय तीर्थ तैयार हो गया है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक पूर्व पार्षद उमेश जैन 'नॉटी' ने बताया कि महोत्सव में कोलकाता के डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य की भूमिका का निर्वाह करेंगे। 21 से 27 नवंबर तक हर दिन सुबह आठ बजे से रात सात बजे तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे। 21 नवंबर को घट यात्रा एवं अन्य कार्यक्रम, 22 को ध्वजारोहण पूर्वार्द्ध महायज्ञ, 23 को गर्भकल्याणक उत्तरार्द्ध, 24 को जन्म कल्याणक, 25 को तप कल्याणक, 26 को केवलज्ञान...