सीतापुर, अगस्त 28 -- महमूदाबाद। सदरपुर के अहिबनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है समूह की कोषाध्यक्ष व सचिव ने धोखाधड़ी कर 70 हजार रुपए निकाल लिए। महिलाओं ने अधिकारियों ने शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अहिबनपुर गांव में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बना हुआ है। जिसमें सविता देवी अध्यक्ष, मंजू शर्मा कोषाध्यक्ष, सचिव गोल्डी देवी जुड़े थे। अध्यक्ष सविता देवी का आरोप है कि कोषाध्यक्ष और सचिव द्वारा 27 मई 2022 को 15 हजार 500 रु., सात नवंबर को 17500 रु., 30 दिसंबर 2023 को 5000 रु., चार सितंबर 2024 को 15000 रु. व 11 मार्च 2025 को 8000 रु. बिना दूसरे सदस्यों को जानकारी दिए हुए निकाल लिए। दूसरे सदस्यों को जब जानकारी हुई थी तो उन्होंने इसकी शिकायत ब्लॉक के अधिकारियों से की लेकिन आज तक क...