पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- पिथौरागढ़। नगर में भाजपा ने दीपेन्द्र कोश्यारी के युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने पर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी कर जश्न मनाया, साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कोश्यारी को युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पिथौरागढ़ के साथ-साथ प्रदेश में युवाओं को मजबूत नेतृत्व मिलेगा। यहां जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...