कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। 05 दिसंबर तक मतदान केंद्र स्तर पर कुल 610 दावा-आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में नाम जोड़ने, संशोधन करने और हटाने से जुड़े प्ररूप शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर जागरूकता बढ़ी है। प्रखंड वार दावा आपत्ति की स्थिति फालका प्रखंड से 23, समेली से 28, कुर्सेला से 11, बरारी से 195 जबकि कोढ़ा से 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं नगर निगम उत्तर से 37 और नगर निगम दक्षिण से 72 आवेदन सामने आए हैं। कदवा प्रखंड से सर्वाधिक 53, बारसोई से 41, आजमनगर से 19 तथा प्राणपुर, मनसाही और मनिहारी से 19-19 आवेदन दर्ज किए गए हैं। अमदाबाद से 21 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.