अररिया, दिसम्बर 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मोरंग जिला के सीमावर्ती शहर रंगेली में 29 बोरा गांजा पुलिस ने जब्त किया है। यह गांजा खेत में पुआल के नीचे छुपाकर रखा हुआ था। जानकारी अनुसार इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार बोगटी के नेतृत्व में बीती रात करीब नौ बजे सर्च आपरेशन चलाकर यह कार्रवाई में गांजा बरामद हुई है। मोरंग पुलिस का प्रवक्ता डीएसपी हरिनंदन चौधरी के अनुसार उक्त गांजा रंगेली नगरपालिका वार्ड 8 स्थित विद्युत कार्यालय के समीप एक खेत से बरामद हुई है। बताया गया है कि रंगेली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांजा तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में भेजने के उद्देश्य से रखा हुआ है, सूचना पर त्वरित पुलिस का त्वरित सर्च अभियान में उक्त सफलता मिली है। 29 बोरा में 921 किलो 66 ग्राम गांजा बरामद हुई है। जब्त गांजा को इलाका...