लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य ललित कला आकादमी की लाल बारादरी में डा. शालिनी सिंह की एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। डा.शालिनी सिंह पिछले 30 साल से चित्र कला के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही हैं। प्रदर्शनी में चित्रकार ने वर्ष 2020 से 2024 के प्रमुख विषयों को कृतियों में उकेरा है। चित्रकार ने अपने चित्रों में समय और समाज के द्वंद्व और तनावों को रुपायित किया है। इसमें 2020 में कोविड 19 महामारी के कुछ चित्र, 2021 में भारत वर्ष में धीरे धीरे सुधार एव विकास होते हुए नये तत्व का समावेश करने की कोशिश की गई है जैसे आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इण्डिया, लोकल फॉर वोकल और 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार प्रो. जय कृष्णा अग्रवाल समेत राजीव मिश्रा, प्रो. राजीवनयन, एस पुण्डिर, ई रवीन्द्र सिंह गंगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.