चतरा, नवम्बर 27 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव के समीप गुरूवार की शाम कोल वाहन और एक ऑल्टो कार की टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक हजारीबाग के केरेडारी गांव निवासी 15 वर्षीय रिया कुमारी है। वहीं घायलों में 26 वर्षीय पिंकी कुमारी, 34 वर्षीय सुजित राम, 40 वर्षीय गायत्री देवी, 9 वर्षीय अराध्या कुमारी, 7 वर्षीय मीहीर कुमार और रश्मि देवी शामिल है। गंभीर रूप से घायल रश्मि देवी, सुजित राम और गायत्री देवी को रिम्स रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार में सात लोग सवार होकर गुरूवार को केरेडारी के कुमड़ाग से इटखोरी गांव में बहु-भात में शामिल होने आ रहे थे, इसी क्रम में सदर थाना क्...