दुमका, फरवरी 23 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड के गुमरोपहाड़ में कोल बोरिंग टेस्टिंग के विरोध में बैठक की गई। बैठक में सभी ग्रामीणों ने कॉल ब्लॉक का विरोध करते हुए एक शुर मे कहा कंपनी के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे,जान देंगे मगर जमीन नहीं देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया ग्राम प्रधान या प्रखंड से बाहर के व्यक्ति के द्वारा गांव में किसी तरह के केम्प लगाते हैं तो ग्रामीणों के विरोध समना करना पड़ेगा। कोल ब्लॉक को लेकर कुछ लोग लोग पाकुड़ अमरापाड़ा के बाद अब बादल पाड़ा कल्याणपुर में दलाली कर रहे हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर ग्राम सभा में कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है उक्त दलालों के कारण अमरापाड़ा के कई प्रभावित रैयतों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाई एवं इसका लाभ उक्त लोगों द्वारा ले लिया गया वैसे लोगों को भी चिन्हित करते हुए इस क...