धनबाद, फरवरी 5 -- झरिया, प्रतिनिधि। विश्वकर्मा परियोजना के हाजिरी घर में 24 जनवरी को कार्यरत दो कोल कमियों पर कोयला चोरों द्वारा किए गए जानलेवा हमला के मामले में मंगलवार की रात धनसार पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सात लोगों को बुधवार की सुबह धनबाद जेल भेज दिया। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में असंगठित मजदूरों ने विश्वकर्मा परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग व ट्रक लोडिंग कार्य ठप कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने धनसार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे देशराज चौहान ने बताया कि विशाल रजवार विश्वकर्मा परियोजना में ट्रक लोडिंग का काम करता है। घटना के दिन वह लोडिंग के लिए वहां पहुंचा था। लेकिन पुलिस गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.