धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। जी हां जज्बा हो तो आर्थिक स्थिति मायने नहीं रखता। कोल इंडिया निर्माण परिवार की छह लड़कियों ने यूपीएससी क्रैक कर मिसाल कायम की है। कोयला बहुल राज्यों की छह लड़कियों के परिवार की सालाना आय आठ लाख से कम है। कोल इंडिया ने सीएसआर की निर्माण योजना के तहत इनको एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इनमें आदिबा अनाम अशफाक अहमद (142 रैंक), बुलकुंदे सबी श्रीकांत (517रैंक), सिमरन साहू (568 रैंक), साची जायसवाल (654 रैंक), प्रांजिली खांडेकर (683) एवं नायकेले भाग्यश्री राजेश (737 रैंक) शामिल हैं। ये सभी कोयला बहुल राज्यों से हैं। मालूम हो कि कोल इंडिया की ओर से कोल बियरिंग क्षेत्र की मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निर्माण योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.