पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के पुरबडीहा पंचायत के कोल्हुआ गांव में नौसेना के शहीद जवान सुरज दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह स्मृति तोरणद्वार का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर तोरणद्वार का अनावरण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गांव के गुरु बाबा, अगस्त बाबा ने कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि शहीद नौसेना जवान सुरज दुबे की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत और उनके परिवार के प्रति पूरा समाज कृतज्ञ है। विधायक ने शहीद के पिता मिथलेश दुबे एवं बड़े भाई नीरज दुबे को अंगवस्त्र और माला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.