नई दिल्ली, अगस्त 23 -- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो गुटों के टकराव में 10 लोग घायल हो गए। यह घटना सिद्धार्थनगर इलाके में हुई। देखते ही देखते झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद वहां पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब राजेबगस्वर फुटबॉल क्लब की 31वीं सालगिरह मनाने के लिए आयोजन हुआ था। इसके लिए यहां पर बैनर, पोस्टर्स और साउंड सिस्टम लगाए गए थे। इन चीजों ने स्थानीय लोगों में गुस्सा भर दिया। लोगों का आरोप था कि इन चीजों से परेशानी हो रही है। विरोध के बाद शुरू हुआ झगड़ाजब स्थानीय लोगों ने इस आयोजन का विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया। इन लोगों के बीच बहस शुरू हुई और फिर तोड़फोड़ होने लगी। रात 10 बजे तक, दोनों तरफ से भारी संख्या में पथराव हुआ। दो कारों को आग लगा दी गई, जबकि ऑटो और खड़ी कारों सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.