चाईबासा, फरवरी 24 -- कोल्हान विश्वविद्यालय मे डेढ़ करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले मे तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है । कांड के उद्भेदन हेतु विशेष छापामारी दल का गठन कर ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राज्यों में तथा रामगढ़, राँची एवं बोकारो जिला में भेजा गया था । विशेष छापामारी दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में तीन (03) अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 14,80,000/- रूपया नकद, मोबाईल फोन-05 पीस, एटीएम-01 पीस एवं बैंक चेक-73 पीस बरामद किया गया।93,00,000/- रूपया को डेबिड फ्रीज करवाया गया एवं खाता में रिम्बेर्समेंट की कार्रवाई बैंक के माध्यम से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.