चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से खेल के नाम पर जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगा है। झामुमो जिला छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी से 50 खेल शुल्क लिया गया, लेकिन अब तक किसी भी विद्यार्थी को खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह स्थिति छात्रों के साथ खुला अन्याय और शैक्षणिक संस्थान की साख पर धब्बा है।सनातन पिंगुवा ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि विद्यार्थियों में टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करता है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन खेल को केवल आय का साधन मानकर छात्रों से वसूली कर रहा है। हजारों छात्रों से ली गई राशि कहां खर्च...