चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा। ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंटमें कोल्हान विश्वविद्यालय का पुरुष फुटबॉल टीम ने 8-0 से एलएन मिथिला विश्वविद्यालय को हराया। यह टूर्नामेंट रांची विश्वविद्यालय द्वारा रांची में आयोजित किया गया था। कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने अपने अच्छे खेल का तालमेल दिखाते हुए पूरे मैच में गेंद अपने कब्जा में रखा। मैच के दौरान महेंद्र ने तीन गोल किया। साथ ही मोहन मार्डी ने दो, घासीराम मुर्मू, जीवन गोल्डी, जदु नाथ मुर्मू ने एक-एक गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...