जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सचिव से मुलाकात की और कोल्हान विश्वविद्यालय के वर्ष 2008 बैच के शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया में शीघ्रता लाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से प्रोन्नति लंबित रहने के कारण शिक्षकों में गहरा असंतोष है। इसलिए इस प्रक्रिया को अविलंब शुरू करना आवश्यक है। इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नत हो चुके शिक्षकों की प्रोन्नति तिथि में हुई त्रुटियों को तत्काल सुधारने की मांग भी की। इस संबंध में जेपीएससी सचिव ने आश्वस्त किया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में प्रोन्नत शिक्षकों की प्रोन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.