जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का छठा दीक्षांत समारोह नवंबर में आयोजित होगा। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति से शिष्टाचार भेंट कर कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में आने का आमंत्रण दिया। दीक्षांत समारोह की तिथि की अंतिम घोषणा राज्यपाल से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद की जाएगी। इस बार दीक्षांत समारोह में सत्र 2021, 2022, 2023 एवं 2024 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। पीएचडी उपाधि धारकों को भी इस अवसर पर उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में सभी विभागों के उपरोक्त सभी सत्र के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों एवं पीएचडी उपाधि धारकों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...