रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के तहत गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में संबलपुर विश्वविद्यालय ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया। संबलपुर विश्वविद्यालय की ओर से प्रदीप बरुआ, जगबंधु संता एवं महावीर खड़िया ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। एक अन्य मुकाबले में रावेनशॉ विश्वविद्यालय ने संतुलित आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति का परिचय देते हुए विश्व भारती विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया। इसमें चंद्रमोहन नायक एवं प्रतीक रंजन नायक ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इससे पूर्व खेले गए मुकाबलों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने डीएसपीएमयू...