जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का छठा दीक्षांत समारोह नवंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कुलपति प्रो. अजिला गुप्ता ने महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षत एवं पदाधिकारियों के साथ की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने दीक्षांत समारोह के महत्व एवं चार सत्रों के विद्यार्थियों को एक साथ उपाधियां प्रदान करने की चुनौती के संबंध में जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि सभी तत्परता से इस कार्य में लग जाएं। सम्यक विमर्श के बाद तय हुआ कि दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। तिथि की अंतिम घोषणा राज्यपाल सह कुलाधिपति से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद की जाएगी। दीक्षांत समारोह सत्र 2021, 2022, 2023 एवं 2024 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.