जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम ने कोल्हान के तीनों जिलों में 823 जगहों पर छापेमारी की। कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर विद्युत डिवीजन के घरों में छापेमारी की। इसमें 98 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थानों में दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 15.64 लाख का जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 356 घरों में छापेमारी की गई, 51 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर 11.5 लाख का जुर्माना लगाया गया। चाईबासा सर्किल में 467 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें 47 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। चाईबासा सर्किल में 4.13 लाख जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...